गंधर्व के बताए मार्गों पर चलने की जरूरत
गुमला | जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, अकील रहमान व रामनिवास प्रसाद ने मंगलवार को लोहरदगा में विधायक सुखदेव भगत के पिता गंधर्व भगत की पुण्यतिथि में शामिल हुए। जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रमेश ने कहा कि हमें गंधर्व के बताए मार्गो पर चलने की जरूरत है। उनकी सामाजिक परोपकार की भावना को भुलाया नहीं जा सकता है। वे आज भी हमारे आदर्श है। उनसे प्रेरणा लेकर उनके परिवार के सदस्य राजनीतिक क्षेत्र में जनहित के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।