मकान निर्माण की सामग्री सड़क से हटाने की मांग
दौरा करने पहुंचे अध्यक्ष।
भास्कर न्यूज| गुमला
शहर में इन दिनों नए-नए मकान बन रहे हैं। जिसमें मकान में उपयोग होने वाली सामग्री ईंट, बालू, चिप्स आदि मकान मालिक रोड में रख दे रहे है। इससे सड़क का अतिक्रमण हो रहा है और सामग्रियों के नालियों में गिरने से नाली भी जाम हो रही है। जबकि मकान निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी मकान मालिकों द्वारा सामग्री सड़क से नहीं हटाया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, वार्ड 7 की पार्षद प्रबला तिग्गा नेे घाटो बगीचा और कब्रिस्तान गली में उनलोगों से संपर्क किया। जिन लोगों द्वारा मकान निर्माण कार्य कराया जा रहा है और लोगों से अपील की गई कि सामग्री सड़क से हटा लें। जिसपर लोगों ने सहयोग करने का भरोसा दिलाते हुए जल्द सामग्री सड़क से हटाने की बात कही। दीपनारायण ने कहा कि वे लगातार दौरा कर लोगों से पहले अतिक्रमण नहीं करने की अपील करेंगे। अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर दीपक कुमार, सदाब, बबलू, प्रकाश जायसवाल व श्याम जायसवाल थे।