श्रमिकों के पंजीयन 20 अप्रैल तक होंगे जमा
श्रमिकों के पंजीयन 20 अप्रैल तक होंगे जमा
गुना | असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का काम जिले में 20 अप्रैल तक होगा। वर्तमान में इसके लिए अभियान चल रहा है। यह पंजीयन नि:शुल्क है। यदि किसी संस्था या कर्मचारी द्वारा पंजीयन के लिए पैसों की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत नगर पालिका या जिला पंचायत को की जा सकती है।