पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीजी रोड के बीच से खंभे तो हटाए, अब सरिए बने खतरा

बीजी रोड के बीच से खंभे तो हटाए, अब सरिए बने खतरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | बीजी रोड पर ओवर ब्रिज से हड्डी मिल तक डिवाइडर व बीच में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना नगर पालिका ने टाल दी है। खंभे हटा लिए गए हैं, लेकिन अब नई समस्या आ गई है। यह खंभे खड़े करने के लिए आरसीसी के जो पिलर बनाए गए थे, उन्हें ठीक से नहीं हटाया गया है। रात के समय इन्हें देख पाना भी मुश्किल होता है। खंभे हटाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़क को सुधारने का काम भी होना है।

क्यों टाली नपा ने योजना : डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना नपा को इसलिए टालना पड़ी क्योंकि आधा काम होने से पहले ही चार खंभे वाहनों की टक्कर से या तो गिर गए या क्षतिग्रस्त हो गए। भुल्लनपुरा वाले हिस्से में सड़क संकरी हो जाने का खतरा था, जिससे आगे और भी हादसे होते।

खबरें और भी हैं...