अिधकारी मोबाइल पर व्यस्त, सीईओ आवेदन बढ़ाती गईं
मंगलवार को हुई जनसुनवाई में अधिकारी मनमाने अंदाज में दिखे, कोई मोबाइल पर बात कर रहा तो कोई कक्ष से बाहर आकर धूम रहा। यह स्थिति जब बनी, तब कलेक्टर राजेश जैन का तबादला होने से वह अन्य कार्य में व्यस्त रहे। जनसुनवाई कक्ष में अधिकारी मोबाइल पर बातें करते रहे, कोई बाहर आकर गप्प मार रहा था।
कलेक्टर राजेश जैन का तबादला हो जाने की वजह से वह मंगलवार को जनसुनवाई में नहीं पहुंचे। उनकी जगह जिला पंचायत सीईओ नीतू माथुर ने सुनवाई की, वहीं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। सीईओ लोगों की समस्या सुनकर आवेदन पर टीप लगाकर आगे बढ़ाती गई। लेकिन कलेक्टर के न होने से अधिकारी भी मनमाने अंदाज में दिखे। कक्ष में ही कई मोबाइल पर बात कर रहे थे। कुछ अधिकारी कक्ष से बाहर आकर घूमने लगे।
अधिकारियों का कहना था कि कलेक्टर नहीं हैं, उनके विभाग की भी समस्याएं नहीं आईं। इस वजह से बाहर आ गए। मंगलवार को गर्मी की वजह से जनसुनवाई में लोगों की संख्या भी अन्य दिनों के मुकाबले कम थी।
लापरवाही
कलेक्टर के नहीं होने से जनसुनवाई के दौरान अिधकारी बाहर घुमते मिले, गर्मी के कारण कम पहंुचे आवेदक
जनसुनवाई में कलेक्टर के नहीं होने पर सुनवाई में बैठे अधिकारी- कर्मचारी अपने मोबाइलों में व्यस्त रहे।