पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समिति ने मंगवार में भारतीय संस्कृति को जीवित रखा: शाक्य

समिति ने मंगवार में भारतीय संस्कृति को जीवित रखा: शाक्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कला मंडल के सदस्यों को सम्मानित कर सौंपा एक लाख रुपए का चेक

भास्कर संवाददाता| गुना

शिव शक्ति बजरंग कला मंडल मंगवार गांव में चल रही रामलीला में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने समिति सदस्यों को सम्मानित कर रामलीला का आनंद लिया। साथ ही समिति की मांग पर रामलीला मंचन के लिए सांस्कृतिक मंच के लिए अपनी विधायक निधि से एक लाख रुपए की राशि का चेक समिति के अध्यक्ष राजाराम भगत के हाथों में सौंपा। इस दौरान विधायक श्री शाक्य ने कहा कि आज की पश्चिमी संस्कृति की चकाचौंध के युग में आपकी समिति ने भारतीय संस्कृति को इस गांव में जीवित रखा। यह वाकई सराहनीय सेवा कार्य हैं। इससे गांव के बच्चे संस्कारित होकर गांव का नाम रोशन करेंगे।

इस मौके पर जिला मंत्री संतोष धाकड़, जनपद सदस्य रोशन परिहार, बलराम परिहार, अर्जुन सिंह परिहार, भानु प्रकाश परिहार, लल्लू सिंह लोधा, धनपाल धाकड़, परमाल सिंह रघुवंशी, मोनू परिहार, विनोद परिहार, रंजीत परिहार, अमरसिंह शिक्षक सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...