पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पतंजलि योग समिति ने सम्मानित कर कलेक्टर को दी विदाई

पतंजलि योग समिति ने सम्मानित कर कलेक्टर को दी विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| पतंजलि योग समिति परिवार गुना ने मंगलवार सुबह शहर के स्वतंत्रता पार्क में योग कक्षा के दौरान कलेक्टर राजेश जैन को सम्मानित कर विदाई दी। जिले के पतंजलि के पांचों संगठनों के प्रभारियों, कार्यकर्ताओं और योग साधकों के साथ ही कलेक्टर ने योग प्रणायाम किया। इसमें कलेक्टर ने कहा कि पतंजलि की तरफ से गुना शहर में कई निशुल्क योग कक्षाएं चलाई जा रही है, उनमें योग साधक योग कर निरोगी रहने की कला सीख रहे हैं। पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी कृष्ण योगेंद्र रघुवंशी ने श्री जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी पतंजलि योग समिति को प्रशासनिक सहायता की आवश्यकता पड़ी, तब हमें पूरी मदद की गई। पतंजलि योग समिति ने कलेक्टर को स्थानांतरण पर विदाई दी। इसमें जिला प्रभारी बाबूलाल यादव, संजीव फंसलकर, वीरेंद्र धाकड़, डॉ. एम के विश्वास, योग प्रचारक अजीत यादव, प्रभात भार्गव, महावीर सिंह तोमर, नवीन शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...