स्कूल की कार्यशाला में छात्राओं को फूलदान व पेन स्टैंड बनाना सिखाया
स्कूल में कार्यशाला आयोजित कर कलात्मक सामग्री बनाने का प्रशिक्षण देती हुई सोसाइटी की महिलाएं।
भास्कर संवाददाता| गुना
शहर के कन्या मावि नंबर 3 में संभव स्पेशल एजुकेशन एंड रिहेबलिटेशन सोसाइटी गुना द्वारा कलात्मक सामग्री बनाने कार्यशाला की गई। इसमें सोसाइटी पदाधिकारी गरिमा बत्रा, डिम्पल सलूजा, सोनिया अरोरा, आभा विजयवर्गीय और सोनिया अरोरा ने छात्राओं को फ्लावर पॉट, पेन स्टैंड सहित अन्य कलात्मक वस्तुओं को बनाने की बारीक जानकारियां दी। विद्यालय परिवार से अनिल भार्गव, शहनाज कुरैशी, कृष्णा सेंगर, मोनिका रघुवंशी, महावीर जैन, विधु त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।
कार्यशाला के आखिर में सोसाइटी ने उपस्थित छात्राओं को पेन और टॉफी वितरित की।