पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैं हर फाइल जांच कर ही हस्ताक्षर करता था पर मानस भवन समिति के लिए ऐसा नहीं हुआ

मैं हर फाइल जांच कर ही हस्ताक्षर करता था पर मानस भवन समिति के लिए ऐसा नहीं हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरी टेबल पर आने वाली हर फाइल जांच-पड़ताल के बाद ही आगे बढ़ती थी, लेकिन मानस भवन समिति की फाइल को मैने कभी नहीं खंगाला। क्योंकि यह एक विश्वसनीय संस्था है और इसके जिम्मेदार भी अच्छे हैं। यह बात कलेक्टर राजेश जैन ने विदाई समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि समिति के लिए जमीन उपलब्ध करानी थी, लेकिन इसका प्रस्ताव शासन को नहीं भेज पाया। इसका मुझे दुख है।

कलेक्टर राजेश जैन का तबादला हो चुका है, उन्हें गुना से सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। कलेक्टर के रूप में उन्होंने 2 साल से ज्यादा गुना में सेवा दी। उनका शहर में जगह-जगह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मानस भवन समिति ने श्री जैन को फूल-मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस समिति के अध्यक्ष कलेक्टर रहते हैं। संस्था ने गुना में बेहतर कार्य किया। कभी मैने समिति की फाइल को पलट कर भी नहीं देखा। जबकि हर फाइल को मैं बारीकी से देखता था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने कलेक्टर के कार्यकाल की प्रशंसा की और कहा कि बड़ी ही आसानी से वह उपलब्ध रहते थे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना चौहान, एसडीएम दिनेश शुक्ला मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समिति के उपमंत्री केशव दुबे ने किया। वहीं स्वागत विष्णु गोयल, हरिशंकर विजयवर्गीय, प्रदीप तायल ने किया। पत्रकारों ने भी कलेक्टर का स्वागत किया।

सभी धर्म के लोगों के साथ उत्कृष्ट विद्यालय समिति ने कलेक्टर को किया सम्मानित

खबरें और भी हैं...