पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ और उन्नाव घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

कठुआ और उन्नाव घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू- कश्मीर के कठुआ और यूपी के उन्नाव में हुई घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई कराने की मांग की है। इसके लिए भारतीय महिला फेडरेशन की महिलाओं ने हनुमान चौराहा से जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

जुलूस में शामिल महिलाएं नारेबाजी करते हुए नई कलेक्टोरेट पहुंची, जहां पर ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा है कि 8 साल की मासूम बच्ची के साथ कठुआ में ज्यादती कर निर्मम हत्या कर दी गई।

वहीं यूपी के उन्नाव में सत्तारूढ़ विधायक और उसके सहयोगियों ने एक नाबालिग के साथ ज्यादती की और विरोध करने पर पीड़िता के पिता मारपीट कर हत्या कर दी। ऐसी ही गुजरात के सूरत में 10 साल की बच्ची के साथ ज्यादती कर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस तरह की घटनाओं से महिला और बालिकाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। ज्ञापन में महिला व बालिकाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं के दोषियों के कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की गई है।

साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके भी इंतजाम कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष रेखा पलिया, कृष्णा, रिकी शर्मा, प्रियंवदा लिटौरिया, निर्मला शर्मा, सुधा त्रिवेदी, सीमा पलिया, उषा हरि विजयवर्गीय, नूर अख्तर, पूजा अहिरवार, मीनू अग्रवाल, पूर्णिमा अग्रवाल, मधु गर्ग, उषा अग्रवाल, भूरिया, द्वारका, सुशीला सहरिया, भागा बाई, बीजू बाई, सीमा अहिरवार, कामिनी, मधु सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...