दो वर्षों में ऑनलाइन शॉपिंग में आधी खरीदी महिलाएं करने
दो वर्षों में ऑनलाइन शॉपिंग में आधी खरीदी महिलाएं करने लगेंगी। महिलाओं की संख्या ढाई गुना बढ़ जाएगी। पुरुषों की हिस्सेदारी घट जाएगी। जबकि छोटे शहरों और अधिक उम्र के खरीदारों की हिस्सेदारी भी बढ़ जाएगी। 2017 में मेट्रो और प्रथम श्रेणी के मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई आदि शहरों में ऑनलाइन खरीदी की हिस्सेदारी 60% थी, जो 2020 तक 51% रह जाने के आसार हैं। जबकि 35 वर्ष से अधिक आयु वाले खरीदार अाज की तुलना में तीन गुना हो जाएंगे।