घर में घुसकर मारपीट की, पड़ोसी आए तो बाइक छोड़कर भागे
घर में घुसकर मारपीट की, पड़ोसी आए तो बाइक छोड़कर भागे
गुना| विकास नगर में शुक्रवार रात को कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर एक वृद्ध के साथ मारपीट की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपी अपनी मोटर साइकल छोड़कर भाग खड़े हुए। फरियादी श्याम सुंदर भार्गव ने बताया कि इस घटना की शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। न ही घटना के दौरान डायल 100 ही मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि आरोपियों में संजू सरपंच, बल्लू सहित 6-7 लोग शामिल थे। इन आरोपियों ने उनके पिता गिरराज भार्गव पर हमला किया। पड़ोसी पहुंच गए तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए।