पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना इजाजत भावांतर योजना के खिलाफ कर रहे थे आंदोलन

बिना इजाजत भावांतर योजना के खिलाफ कर रहे थे आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना इजाजत भावांतर योजना के खिलाफ कर रहे थे आंदोलन

गुना| आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच शनिवार को पुतला दहन को लेकर खींचतान की स्थिति बन गई। भावांतर योजना के खिलाफ हनुमान चौराहे पर पुतला जलाने पहुंचे पार्टी नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस का कहना था कि प्रशासन ने आपको इसकी इजाजत दी है या नहीं पहले यह बताओ। इसे लेकर पार्टी के नेताओं के साथ काफी देर तक बहसबाजी भी हुई। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश भी की। हालांकि पार्टी नेता पुतले को लेकर वहां से चले गए और बाद में उन्होंने नगर पालिका के सामने उसका दहन कर दिया। नेताओं का कहना था कि भावांतर योजना के कारण फसलों के सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...