प्राइवेट छात्र को परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका
प्राइवेट छात्र को परीक्षा फॉर्म भरने का आज अंतिम मौका
गुना| निजी कॉलेजों से प्राइवेट माध्यम से बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस व बीकॉम पहले वर्ष की परीक्षा देने के लिए नामांकन कराने वाले छात्रों को सरकारी व अनुदानित कॉलेज से परीक्षा फॉर्म भरने का मौका जीवाजी यूनिवर्सिटी ने दिया है। फॉर्म विलंब शुल्क 500 रुपए के साथ भरने की तारीख बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी है। कॉलेजों को फॉर्म की जांच करने के बाद जेयू में 16 अप्रैल तक फॉर्म जमा करना होगा।