पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 123 टन वजनी इंजन के पहिए बदलने के लिए 140 टन की क्रेन आई, काम पूरा करने में 6 घंटे लगे

123 टन वजनी इंजन के पहिए बदलने के लिए 140 टन की क्रेन आई, काम पूरा करने में 6 घंटे लगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| करीब 20 दिन पहले मालगाड़ी में लगने वाले इंजन के पहियों में दरारें देखे जाने का मामला सामने आया था। रेलवे के एक कर्मचारी ने यह खामी पकड़ी थी। तब से यह इंजन यार्ड में खड़ा था। शनिवार को इसके पहिए बदलने का काम किया गया। इसके लिए खासतौर पर 140 टन वजनी क्रेन बुलाई गई थी। 123 टन वजनी इंजन के पहियाें का पूरा एक सेट बदलने में 6 घंटे का समय लगा। यह काम सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। इसके लिए 51 लोगों की टीम लगी। पहले इंजन के ऊपरी ढांचे को पहियों से अलग किया गया। इसके बाद क्षतिग्रस्त हुए पहिए अलग किए

पहियों में इस तरह दरार आना आश्चर्य की बात : इस काम के लिए टीम में शामिल इंजीनियरों का कहना था कि पहियों में इस तरह दरार आना आश्चर्य की बात है। उन्होंने अपने पूरे सेवा काल में ऐसा कोई मामला नहीं देखा। हालांकि उन्होंने बताया कि इसकी वजह तो जांच के बाद ही सामने आएगी।

खबरें और भी हैं...