पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोक के बाद भी निकाला जुलूस, सभा में भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगे तो विधायक मंच छोड़कर गए

रोक के बाद भी निकाला जुलूस, सभा में भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगे तो विधायक मंच छोड़कर गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकर प्रतिमा के साथ अंबेडकर भवन में आए जुलूस में युवाओं ने जमकर नारेबाजी की।

अब परशुराम जयंती के जुलूस को लेकर उलझन

भास्कर संवाददाता | गुना

अंबेडकर जयंती पर शनिवार को पहली बार जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिली। इससे सुबह 10.30 बजे प्रस्तावित चल समारोह को ऐन वक्त पर निरस्त कर दिया गया लेकिन दोपहर 2 बजे युवाओं के एक दल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ अचानक ही एक जुलूस निकाल दिया। तगड़े इंतजाम के बावजूद यह लोग घोसीपुरा से प्रतिमा लेकर अंबेडकर चौराहे तक पहुंच भी गए। यहां हो रही सभा के मंच पर कुछ भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य को बैठा देख युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच इन युवाओं को पुलिस ने बिना किसी खास बल प्रयोग के वहां से हटा दिया। सभा के आयोजकों में से कोई ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। उनका कहना था कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। अंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालने की अनुमति न दिए जाने के बाद अब 18 अप्रैल को प्रस्तावित परशुराम जयंती के चल समारोह को लेकर अनिश्चितता हो गई है।

100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे शहरभर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद घोसीपुरा से अंबेडकर चौराहे तक

पहुंच गया जुलूस, युवाओं के साथ दर्जनों महिलाएं भी थी शामिल
जुलूस को 2 किमी तक किसी ने क्यों नहीं रोका
सुबह 10 बजे से जयंती के कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से ही मनाए गए। जुलूस न निकालने दिए जाने से कई अनुसूचित जाति के नेता नाराज थे, लेकिन वे प्रशासन का सहयोग देने की बात करते रहे। दोपहर 2 बजे अचानक सभास्थल पहुंचे इस जुलूस से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घोसीपुरा से सभास्थल तक का 2 किमी का सफर भी इन लोगों ने तय कर लिया। प्रतिमा को एक लोड वाहन पर रखा गया था। इसमें करीब 150 से 200 लोग शामिल थे।

कोतवाली टीआई को कैंट थाना प्रभारी ने बुलाया
अंबेडकर चौराहा कैंट थाने में आता है पर जब जुलूस वहां पहुंचा तो मौके पर सिटी कोतवाली टीआई विवेक अष्ठाना मौजूद थे। उन्होंने स्थिति बिगड़ते देख कैंट प्रभारी आशीष सप्रे को फोन पर सूचना दी। कुछ ही देर में भारी पुलिस बल भी वहां पहुंच गया। इसके बाद जुलूस में नारेबाजी कर रहे युवाओं को हटाया गया।

माहौल न बिगड़े, इसलिए नहीं दी जुलूस की अनुमति

अंबेडकर जयंती का जुलूस सुबह 10.30 बजे श्रीराम कॉलोनी स्थित संत रविदास मंदिर से निकालने का प्रस्ताव था।शुक्रवार देर शाम तक कोई बदलाव नहीं था। पर शनिवार सुबह अचानक आयोजकों को प्रशासन नेे जुलूस निकालने से मना कर दिया।

ज्यादातर भाजपा नेता थे मंच पर, संबोधन के बाद एक-एक कर लौटते भी रहे : दोपहर एक बजे के आसपास भाजपा नेता पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे। मंच से पूर्व राज्यमंत्री केएल अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सलूजा सहित अन्य नेताओं ने अपनी बात भी रखी। जब जुलूस पहुंचा तब सिर्फ विधायक ही मंच पर बचे थे। जुलूस में हो रही नारेबाजी के बाद वे मंच छोड़कर चले गए।

आगे क्या
18 को परशुराम जयंती के जुलूस पर आज आयोजन समिति मिलेगी कलेक्टर से : 18 अप्रैल को परशुराम जयंती है। इसका जुलूस भी निकाला जाएगा। आयोजन समिति के प्रमुख रजनीश शर्मा ने बताया कि अभी हमने विधिवत अनुमति नहीं ली है, लेकिन रविवार को इस संबंध में कलेक्टर से मुलाकात तय है। वैसे आज तक की स्थिति में जुलूस निकालना तय है।

नारेबाजी से पांच मिनट ही बोले विधायक
जिस समय जुलूस पहुंचा तब मंच पर विधायक पन्नालाल शाक्य का संबोधन शुरू होने वाला था। लोगों ने उन्हें मंच पर देखा तो नारेबाजी शुरू कर दी। वे इस समय अपना भाषण दे रहे थे। इसके चलते विधायक पन्नालाल शाक्य पांच मिनट ही बोले।

खबरें और भी हैं...