आज सुबह 11 से 5 बजे तक बंद रहेगी सांई सिटी, श्रीराम कॉलोनी की बिजली
गुना| शहर में 33 केवी व 11 केवी सब स्टेशन पर चल रहे काम की वजह से 15 अप्रैल को शहर के बीजी रोड, श्रीराम कॉलोनी और हड्डीमिल क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने अधिकारियों ने बताया कि भुल्लनपुरा व मालपुर फीडर के तहत आने वाले मालपुर ग्रामीण, भुल्लनपुरा, सांई सिटी कॉलोनी, रसीद कॉलोनी, आदि में सुबह 11 से 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।