18 अप्रैल को घुरेल पहुंचेंगी पीएम की पत्नी जशोदा बेन
ब्यावरा| अखिल भारतीय मां कर्मा देवी शक्तिपीठ घुरेल धाम (गिंदौरहाट) में 18 अप्रैल बुधवार को साहू समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। राजगढ़, गुना सहित राजस्थान के झालावाड़ जिले के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 51 जोड़े के विवाह सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की धर्मप|ी जशोदा बेन मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी। सम्मेलन समिति अध्यक्ष अमृतलाल साहू, रामबाबू साहू, नंदकिशोर साहू, मोहन साहू ने बताया कि जशोदा बेन के साथ ही रामनारायण साहू लखनऊ, उमेश नंदलाल, सुनील साहू अमरवती, जगदीश साहू उनियारा, नरेंद्र साहू डबरा, सतेन्द्र साहू भोपाल, दिनेश साहू दतिया, राजाराम साहू उज्जैन, एसपी गुप्ता मुंबई, राधा साहू, रचना राठौर, कवि भूपेंद्र राठौर कोटा, ओपी नरवरिया उदयपुर, योगेश साहू भोपाल, जीएल गुप्ता, रमाशंकर दिल्ली भी अतिथि के रुप में सम्मेलन में मौजूद रहकर नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।