बैठक में चौराहे का नाम परशुराम के नाम पर न रखने का विरोध
बैठक में चौराहे का नाम परशुराम के नाम पर न रखने का विरोध
गुना | भगवान परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर कैंट में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा घोषित किए गए परशुराम चौराहे को नगर पालिका द्वारा नहीं बनाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें हर एक ने अपनी बात रखी। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब नपाध्यक्ष को परशुराम चौराहा बनाना ही नहीं था तो इसकी घोषणा क्यों की। इसी को लेकर बैठक में उपस्थितजनों ने निंदा करते हुए यदि नपा चौराहा नहीं बना सकी तो कम से कम 18 अप्रैल या उसके पहले उक्त चौराहा के लिए भूमि पूजन ही करवा दें। बाद में निर्माण भी जाएगा। इस मौके पर अमित तिवारी, अंकित शर्मा, राहुल शर्मा, अवलोक शर्मा, अवधेश शर्मा, आदित्य तिवारी, आशीष मिश्रा, पवन शर्मा, शेखर शर्मा, प्रियेश श्रोत्रिय, पंकज शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।