पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादल छाने से रात का पारे में 30 की बढ़ोतरी

बादल छाने से रात का पारे में 30 की बढ़ोतरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमजोर पड़ा सिस्टम अब एक हफ्ते तेज गर्मी के आसार

गुना| पिछले एक हफ्ते के दौरान मौसम की जिन गतिविधियों के कारण आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के हालात बन रहे थे, वह अब खत्म हो रही हैं। ऐसे तमाम सिस्टम कमजोर होने से अब अगले एक हफ्ते के दौरान तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बिखरे-बिखरे बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू भी हो गया है। शनिवार रात को न्यूनतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 3 डिग्री बढ़कर 25 के पार पहुंच गया। यह सामान्य से 7 डिग्री अधिक था। जबकि अधिकतम तापमान में मामूली इजाफा हुआ। यह 0.4 डिग्री बढ़कर 39.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

हवाओं में नमी आधी हुई

सिस्टम कमजोर पड़ने का असर हवाओं में नमी के स्तर पर दिखने लगा है। आर्द्रता 24 फीसदी हो गई है, जो पिछले दिनों के मुकाबले आधी ही है। इसके कारण ही अब तापमान में वृद्धि के हालात बनने लगेंगे। नमी का स्तर जितना नीचे आएगा, गर्मी उतनी ही तेज पड़ेगी।

आगे क्या
अगले 24 घंटे के दौरान असमान में बिखरे-बिखरे बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 40 डिग्री पर पहुंच सकता है।

खबरें और भी हैं...