गांव गरीब और किसान की सेवा कर रही सरकार : केएल अग्रवाल
सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई का रकबा बढ़ा कर दस घंटे बिजली उपलब्ध कराई
भास्कर संवाददाता|बमोरी/ गुना
शिवराज सरकार किसानों के लिए समर्पित होकर शासन की योजनाएं किसानों के हित में कार्य कर रही हैं। सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई का रकबा बढ़ा दिया है। खेती के लिए दस घंटे बिजली उपलब्ध कराई जा रही है और कृषि के लिए जीरो प्रतिशत पर लोन दिया जा रहा है।
यह बात पूर्व राज्य मंत्री केएल अग्रवाल ने बमौरी ब्लाक के ग्राम पटना से किसान सम्मान यात्रा के शुभारंभ मौके पर कही। उन्होंने कहा सरकार ने किसानों के अलावा मजदूर और बच्चों के लिए भी योजनाएं बनाई है। इसके अलावा असंगठित मजदूरों का पंजीयन कराया जा रहा है। इस योजना में पंजीयन कराने के बाद इस योजना में गर्भवती महिला को 16 हजार रुपए का लाभ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को शादी कराई जा रही हैं। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार गांव गरीब और किसान की सेवा कर रही है। इसके अलावा जो प्रतिभाशाली बच्चे हैं उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी भी अब सरकार उठा रही है।
यात्रा शुक्रवार को पटना से शुरु होकर शेरपुर,सोनखरा, गढ़ला, गढ़ला की आदिवासी बस्ती, आटाखेड़ी, मानपुर, काबर बमौरी, बन्नीखेड़ा, डिगडोली, डुमावन आदि गांव पहुंची। इस मौके पर निरपत सिंह धाकड़,कैलाश धाकड़, लालबहादुरसिंह धाकड़, नारायण सिंह पटेलिया, बृजमोहन सेन, हरिसिंह यादव, सूरज यादव, गनपत शिकारी, सुल्तान शिकारी,प्रमोद अग्रवाल, मोहर सिंह धाकड़ महाराज सिंह धाकड़, देवीलाल धाकड़, दीपचंद धाकड़ सहित अन्य मौजूद थे।