पीलीघटा में कबेलू ठीक करने टपरिया से गिरे युवक की मौत
गुना| पीलीघटा में घर की टपरिया पर कबेलू ठीक करने चढ़े युवक की गिरने से मौत हो गई। पीलीघटा का रहने वाला 30 वर्षीय किशोरीलाल पुत्र शिवुआ आदिवासी शनिवार को अपने घर की टपरिया पर चढ़कर कबेलू ठीक कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे गुना लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।