पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वक्फ कमेटी ने एएसपी और टीआई अष्ठाना को विदाई

वक्फ कमेटी ने एएसपी और टीआई अष्ठाना को विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| जिला वक्फ कमेटी द्वारा शहर के एक होटल में समारोह आयोजित कर एएसपी सत्येंद्र सिंह तोमर और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना को विदाई दी गई। शुक्रवार शाम को हुए कार्यक्रम में कमेटी के जिलाध्यक्ष लियाकत अली ने दोनों अधिकारियों के मिलनसार व्यक्तित्व और कार्यशैली को सराहना की। इस दौरान दोनों को पुष्पहार पहनाकर व श्रीफल भेंटकर एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। इसमें कमेटी के सचिव साबिर मोहम्मद कुरैशी, हाजी इसरार अहमद सदर जामा मस्जहिद गुना, जामा मस्जिद सचिव सलीम अंसारी, अनिल जैन कैंची बीड़ी, रियाज उद्दीन कुरैशी, महामंत्री जिला कांग्रेस शाकिर राइन आदि ने भी अपने विचार रखे। इसमें सय्यैद शाकिर अली, रसहरस खान, सय्यैद अनवर अ ली, सोहेल कुरैशी सहित बड़ी संख्या में अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...