पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनर स्वास्थ्य शिविर में नहीं मिले डॉक्टर, पेंशनरों ने जताया रोष

पेंशनर स्वास्थ्य शिविर में नहीं मिले डॉक्टर, पेंशनरों ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| शासकीय पेंशनर संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ जिला गुना के दिनेश सूदन अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ एवं घनश्याम श्रीवास्तव सचिव ने बताया कि पेंशनर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कलेक्टर के निर्देश एवं जिला पेंशन फोरम बैठक के निर्णयानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह शुक्र-शनि को सुबह 11-1 बजे तक जिला अस्पताल गुना में आयोजित रूम नंबर 26, 27, 28 किया जाना है। लेकिन शिविर में डाक्टरों के उपलब्ध न होने के कारण पेंशनर दोपहर 12 बजे तक परेशान होकर बिना परामर्श के ही अस्पताल से वापस जाना पड़ा। इस स्थिति को लेकर पेंशनरों में रोष व्याप्त है। संघ अध्यक्ष ने बताया कि अव्यवस्थाओं की शिकायत वह सीएम हेल्पलाइन व कलेक्टर से करके उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

खबरें और भी हैं...