पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यशाला: बच्चों को नैतिक शिक्षा का महत्व बताया

कार्यशाला: बच्चों को नैतिक शिक्षा का महत्व बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकल्प सेवा समिति ने कंचनपुरा गांव में नैतिक शिक्षा के मुद्दे पर बच्चों के बीच आयोजित की कार्यशाला

गुना | बच्चों को नैतिक शिक्षा के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। संकल्प सेवा समिति द्वारा शनिवार को क्षेत्र के कंचनपुरा गांव में बच्चों को नैतिक शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यशाला आयोजित की।

इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रेखा सक्सेना ने बच्चों के वजन, ऊंचाई व लंबाई का परीक्षण कर कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया। साथ ही उनकी माताओं को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजने की सलाह दी गई। समिति अध्यक्ष पं. लखन शास्त्री ने बच्चों को शिक्षा व संस्कार के सूत्र बताते हुए नैतिक शिक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। रेणुका बरसैया, मधु तिवारी ने बच्चों की माताओं व बच्चों को स्वच्छता के विषय में व्यवहारिक जानकारी देकर स्वच्छता के महत्व बच्चों की माताओं द्वारा समझाते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया। बच्चों ने कार्यक्रम की शुरुआत में मधुर भजन पेश किया। कार्यशाला के बाद उपस्थित बच्चों व उनकी माताओं को भोजन कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जीएम आर एस तिवारी ने अपने संबोधन में नशा मुक्ति के संबंध में भी संकल्प सेवा समिति को कार्य करने की सलाह दी। इसमें समिति की ओर से संत कुमार राय, अंबाराम मीणा, गोलू गोस्वामी, पप्पू साहू के अलावा आशा कार्यकर्ता योगिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता यादव, सहायिका कृष्णा यादव सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...