- Hindi News
- National
- एससी एसटी, पीएम आवास हितग्राही, अति गरीब, टापू पर रहने वाले को मुफ्त में मिलेंगे उज्जवला गैस कनेक्शन
एससी-एसटी, पीएम आवास हितग्राही, अति गरीब, टापू पर रहने वाले को मुफ्त में मिलेंगे उज्जवला गैस कनेक्शन
जिले के आठ गांवों को धुंआ मुक्त किया जाएगा। इसके लिए इन गांवों में उज्जवला योजना के तहत घर- घर मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। साथ ही सरकार ने इस योजना में नई गाइड लाइन के तहत 7 और कैटेगरी शामिल की गई है। इसमें एस/एसटी वर्ग, पीएम आवास योजना हितग्राही, अति पिछड़े वर्ग, अंत्योदय अन्न योजना, टी एंड एक्स टी गाइन जनजाति वनवासी, दीप व टापू पर रहने वालों को शामिल किया है। योजना का दायरा बढ़ाने से जिले के 1800 परिवारों को और इस योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन मिल सकेंगे। इसके लिए आगामी 20 अप्रैल को जिला व ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर सात नई कैटेगरी के जिले में 1800 परिवारों को योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।
दायरा बढ़ाया
जिले के 8 गांवों में घर- घर गैस कनेक्शन देकर करेंगे धुआं मुक्त
20 को लगेगी उज्जवला पंचायत
एलपीजी के फील्ड आफिसर व जिला नोडल अधिकारी अभिषेक सागर ने बताया कि आगामी 20 अप्रैल को गुना सहित पूरे देश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पंचायत आयोजित होंगी। यह कंपनी के अधिकारी- कर्मचारी, गैस एजेंसी संचालकों के सहयोग से गांवों में कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें हर गांव में 100- 100 कनेक्शन बांटे जाएंगे।
कर्ज पर भी मिलेगी सब्सिडी
एलपीजी के रिटेल सेल्स मैनेजर सूरज मंगल, केशर गैस एजेंसी संचालक रजनीश पिंकू शर्मा, विवेक गैस एजेंसी संचालक रवि सिंघल ने बताया कि गैस कनेक्शन लेने से वंचित लोगों के लिए भी इस योजना के तहत सरकार की और से कर्ज पर कनेक्शन जारी करने का फैसला किया है। कर्ज लेने वाले परिवारों को छह सिलेंडर लेने के बाद सातवें सिलेंडर पर भी उनके खाते से सब्सिडी की राशि से पैसा काटना शुरू किया जाएगा।
यह गांव होंगे धुआं विहीन
जिले के रेंझाई, चक विश्वनगर, गोंदलपुर, पूरनिया, गोविंदपुरा, रूसल्ला, वृंदावन, बीजनीपुरा गांवों को योजना के तहत शामिल किया है।