पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भसुए की जगह काली रेत से बन रही सड़क, सीमेंट डाल रहे कम

भसुए की जगह काली रेत से बन रही सड़क, सीमेंट डाल रहे कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपाध्यक्ष ने मौके पर बुलाकर दी हिदायत
ज्ञापन लेने के दौरान नपाध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार को मौके पर बुलाकर दिशा- निर्देश दिए। इसमें ठेकेदार से कहा कि सीसी सड़क का काम अभी पूरा किया जाए और उसकी क्वालिटी भी खराब न होने पाए। ज्ञापन देते समय रहवासियों ने विवेक कॉलोनी की एक अन्य गली में अधूरी पड़ी सीसी सड़क को पूरा किए जाने की भी मांग करते हुए कॉलोनी की सभी गलियों में सीसी सड़क डलवाने की मांग भी की। साथ ही कॉलोनी में कचरा एकत्रीकरण के लिए वाहन भेजे जाने की मांग की।

बनने के 5 दिन में ही बैठक ले गई सीसी सड़क

शहर नगरपालिका द्वारा वार्ड 34 के तहत आने वाली विवेक कॉलोनी की गली में डाली जा रही सीसी सड़क की क्वालिटी पर सवाल उठाते हुए रहवासियों ने नपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि बेहद घटिया क्वालिटी की बन रही सड़क की हालत यह है कि महज 4- 5 दिन पहले डाली गई सड़क एक जगह से बैठक ले गई है। ठेकेदार ने फिलहाल काम भी बंद कर दिया है। ठेकेदार का कहना है कि अभी हाल ही में सीवर लाइन डाले जाने के लिए गली में खुदाई की गई, थी, लेकिन सीवर लाइन डाले जाने के बाद गली को समतल नहीं किया और खाली जगह में भराव नहीं किया गया। न ही पानी डालकर रोलर आदि चलवाया गया, जिसके चलते गली में जगह- जगह मिट्टी बैठक ले रही है, इसलिए वह यह काम बारिश में करेंगे।

खबरें और भी हैं...