21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को नोटिस
राघौगढ़ और चांचौड़ा के आकस्मिक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं
भास्कर संवाददाता | गुना
राघौगढ़ एवं चांचौड़ा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आकस्मिक निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर 21 कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नोटिस जारी किए गए हैं। जबाव लेने के बाद इन्हें पद से पृथक किया जाएगा। राघौगढ़ परियोजना के तहत शांति बाई किरार, लक्ष्मी जाटव, राममूर्ति बाई कमला सेन, संगीता शर्मा, कमला सेन, संगीता शर्मा कार्यकर्ता, राधा शर्मा, केदार बाई, मालती, राजबाई, निर्देश मीना, आशा किरार, गीता राय, नारायणी, सुखिया, कुसुम बाई, रेखा कुशवाह, ममता अहिरवार, ज्योति मीणा।
वहीं चांचौड़ा क्षेत्र धापू बाई, निर्मल सेन, चंद्रकला सेन एवं पर्यवेक्षकों संतोष विजयवर्गीय, सावित्री शर्मा, छाया भारद्वाज एवं कृष्णा शर्मा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं।