पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर कोटा एक्स. के आगे आए मवेशी, ब्रेक लगाया तो हुए जाम

इंदौर-कोटा एक्स. के आगे आए मवेशी, ब्रेक लगाया तो हुए जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | इंदौर से रुठियाई की ओर आ रही कोटा-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ सोमवार रात दो हादसे हुए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इनमें से एक को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई। यात्रियों और रेलवे के सूत्रों ने बताया कि पहला हादसा तो तब हुआ जब ब्यावरा और बीनागंज के बीच सिंदूरिया के बीच इस ट्रेन के आगे अचानक मवेशी आ गए। इसके कारण ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके बाद यह बीनागंज स्टेशन पहुंची। यहां दो मिनट के हाल्ट के बाद यह कुछ ही आगे बढ़ी थी कि अचानक इसके ब्रेक लग गए। इंजन के ड्राइवर हैरान थे कि आखिर यह कैसे हो गया। उन्हें लगा कि संभवत: गार्ड ने ब्रेक लगाया होगा। इस दौरान ट्रेन की बोगियों की लाइट भी बंद हो गई। खोजबीन के बाद पता चला कि इंजन के पास वाले ब्रेक यान में एक पुलिसकर्मी घुस गया था। उसने वहां लगे ब्रेक पर अपना बैग रख दिया था। इससे यह हालात पैदा हुए।

खबरें और भी हैं...