सांसद से सेन धर्मशाला निर्माण के लिए मांगी आर्थिक सहायता
गुना|सेन समाज धर्मशाला निर्माण समिति गुना के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से धर्मशाला समिति के संरक्षक गोविंद बाबू सेन के नेतृत्व में मिला। प्रतिनिधिमंडल में धर्मशाला निर्माण समिति के अध्यक्ष पीडी वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार आर्य, सचिव घनश्याम दास वर्मा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, श्रीलाल, शेखर सेन, अशोक सेन पटना, प्रेमनारायण आदि थे। प्रतिनिधिमंडल ने भार्गव कालोनी स्थित धर्मशाला निर्माण में दिए सहयोग के लिए आभार माना तथा निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने का निवेदन किया। सांसद ने प्रतिनिधि मंडल की बात को ध्यान से सुना सेन समाज के प्रति सहानुभूति प्रदर्शित की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष योगेंद्र लुंबा का आभार माना।