सांसद को दिया परिचय सम्मेलन का आमंत्रण
गुना|सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से कायस्थ समाज गुना के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय सर्किट हाऊस में सौजन्य भेंट की। बैठक में सांसद श्री सिंधिया ने मंदिर निर्माण की प्रशंसा की एवं सामजिक कार्यों की प्रगति में कायस्थ बंधुओं के योगदान की प्रशंसा की।
बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा जुलाई माह में आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन में सांसद श्री सिंधिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की। बैठक में जगदीश श्रीवास्तव अध्यक्ष न्यास, बसंतराज श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्माण समिति, अवधेश श्रीवास्तव अध्यक्ष सांस्कृतिक समिति, संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष कायस्थ महासभा, अंकुर श्रीवास्तव युवा अध्यक्ष, घनश्याम श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव सचिव न्यास, जगदीश श्रीवास्तव मानस भवन, डॉ.रमाकांत श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, गोपाल विरल, मनोज श्रीवास्तव, नरेश श्रीवास्तव, नरेंद्र माथुर, सुधीर अष्ठाना, मनीष श्रीवास्तव, अंकित माथुर, राजेंद्र, पंकज श्रीवास्तव, अजय रीडर, विवेक श्रीवास्तव, अभिषेक सक्सेना, नितीश निगम, योगेंद्र, राहुल, अनिमेष श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
सांसद को परिचय सम्मेलन के लिए आमंत्रण देते कायस्थ समाज सदस्य।