आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने की ली शपथ
गुना| कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आतंक विरोधी दिवस के अवसर पर कलेक्टर मौजूदगी में अधिकारियों ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली। इस मौके पर अपर कलेक्टर एमएल कनेल, सीईओ जिला पंचायत नीतू माथुर , डिप्टी कलेक्टर सुरेश कुमार बरहादिया, शिवानी रैकवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। श्रीमती रैकवार ने आतंकवाद एवं हिंसा विरोधी शपथ पढ़कर सुनाई। अधिकारियों ने शपथ दोहराते हुए कहा कि ‘’हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठा पूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।