गुना| भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक रविवार का शरह के एक जिनी होटल में हुई। बैठक को मप्र राज्य सचिव मंडल सदस्य शैलेंद्र कुमार शैली ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बढ़ते फांसीवादी सांप्रदायिकता के खतरों का डटकर मुकाबला करना होगा। ताकि वामपंथी दलों की एकता और लोक तांत्रिक धर्मनिरपेक्ष ताकतों का व्यापक मंच तैयार किया जाए। श्री शैली ने कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट कर देश की जनता के समक्ष सांप्रदायिक फांसीवाद भाजपा आरएसएस को देश तोड़ने की नीतियों के खिलाफ बेहतर विकल्प तैयार करने पर जोर दिया। 23 मई को मोदी सरकार के खिलाफ भोपाल में होने वाले भाकपा की रैली का समर्थन किया। जिला सचिव मनोहर मिरोठे ने बताया कि पार्टी ने आगामी मप्र विधानसभा चुनावों में गुना और बमोरी विधान सभा चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। जिला परिषद की बैठक में पार्टी ने योगेंद्र शर्मा के आवेदन पर राज्य पार्टी की स्वीकृति की अनुशंसा पर पार्टी सदस्यता को बहाल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में योगेंद्र शर्मा, सुनील कुशवाह, कल्याण सिंह लोधी, नंद किशोर लववंशी, मलखान सिंह परिहार, संजय जादौन, संजय निरुपम, बाल मुकुंद , अंजु सेन, गजेंद्र सिंह चौहान, घनश्याम आदिवासी सहित अन्य मौजूद थे।