बमोरी| बमोरी, डिगडोली में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. कपिल रघुवंशी व डॉ. अरुणा रघुवंशी ने महिलाओं, किशोरी बालिकाओं, बच्चों का परीक्षण कर दवा दी गई। शिविर में 8 गर्भवती, 15 किशोरी बालिकाओं, 19 अन्य महिलाओं का परीक्षण किया गया। 1 अत्यधिक महावारी महिला को रोशनी क्लिनिक गुना रेफर किया। 66 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरीन शुगर, यूरीन एल्बयूमीन, ब्लडप्रेशर, मलेरिया आदि जांच की गई। शिविर मे मनीष पंत फार्मासिस्ट एएनएम गीता महोबिया, सोना बंजारा उपस्थित रहे। गर्भवती महिलाओं व किशोरी बालिकाओं को आयरन का महत्व समझाते हुए आयरन की गोली खिलाई गई महिलाओं को आयरन कैल्शियम, एलबेंडाजोल की गोली वितरित की। महिलाओं को स्वच्छता की जानकारी दी। डॉ. रघुवंशी ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय बाल उपचार योजना की जानकारी दी।