गुना|प्रदेश सरकार ने जनता के हित में इतनी योजनाएं बनाई है कि प्रदेश में शायद ही कोई वंचित हो। जबकि कांग्रेस के पास जनता के बीच बताने के लिए कुछ भी नहीं है। यह बात संभागीय संगठन मंत्री शेलेंद्र बरुआ ने पार्टी की जिला बैठक में कही। उन्होंने कहा कि आगामी छह माह में कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह, शिवराज सिंह जैसा कुशल नेतृत्व हैं। जबकि कांग्रेस में इनके सामने खड़े होने लायक नेता भी नहीं है। श्री बरुआ ने इस दौरान पंचायत चलो अभियान की समीक्षा की। इसके अलावा आगामी दिनों में मंडल और नगर केंद्र के पालक संयोजकों की बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक ने मंडलों की बैठक में करने वाले कार्य और अपेक्षित कार्यकर्ताओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व मंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल, हरिसिंह यादव, राजेंद्र कांसट सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन महामंत्री अशोक शर्मा ने किया। आभार उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रघुवंशी ने माना।