गुना|जिला बास्केटबाल संघ के सचिव अतुल लुंबा को जीवाजी विश्वविद्यालय का क्रीड़ा परिषद सदस्य बनाया गया है। उनकी की नियुक्ति कुलपति ने आगामी वर्षों के लिए की है। इस अवसर पर अनिल सूद, मुरारी शर्मा, आनंद जोशी, गोविंद पलिया, गोविंद अग्रवाल, प्रदीप मेहरा, देवकीनंदन दुबे, मोहन उपाध्याय, मनोज शर्मा, सचिन सक्सेना, गोपाल मिश्रा, हरिकृष्ण शर्मा, विजय पंचोली, रणवीर धाकड़, राजेश कलावत, शरद शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।