अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति गुना के शपथ विधि कार्यक्रम में इंदौर से आईं प्रांतीय अध्यक्ष इंदू गर्ग व प्रांतीय सचिव सीमा अग्रवाल की मौजूदगी में स्थानीय द सारा होटल में हुआ।
इस अवसर पर लायंस नेत्र चिकित्सालय की रेणु अग्रवाल ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डाला एवं चर्चाएं की। समिति की सदस्यों ने समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने का भी संकल्प लिया। इतना ही नहीं समिति सदस्यों ने नेत्रहीन लोगों को ध्यान में रखते हुए सदस्यों ने नेत्रदान का प्रण किया। लायंस क्लब के लायंस नेत्र चिकित्सालय गुना के सहयोग से अभा मारवाड़ी महिला समिति के 35 सदस्यों ने तत्काल नेत्रदान करने का संकल्प किया एवं फार्म भरकर इस कार्य में अपनी सहभागिता कर समाज में एक अनुकरणीय मिसाल कायम की। सदस्यों ने मानव सेवा का संकल्प भी लिया।