अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ गुना में तीन दिवसीय नि:शुल्क आवासीय कन्या कौशल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समापन मुख्य अतिथि सुमन बिसौरिया डीएसपी होमगार्ड एवं उपजोन प्रभारी रामचरण त्यागी व प्रमुख ट्रस्टी मोहन प्रसाद शर्मा ने किया।
सुश्री बिसौरिया ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर से हमें अच्छे संस्कार मिलते हैं, गायत्री परिवार ने यह शिविर लगाकर कन्याओं को दैनिक कार्यों, व्यक्तित्व विकास और उनके जीवन में सदैव अच्छे कार्यों को करने के लिए प्रेरित करना प्रशंसनीय कार्य है। श्री त्यागी ने कहा कि आज देश मे इस तरह के शिविर की जरूरत है जो भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए बहुत आवश्यक है। आज 50 कन्याओं के अंदर संस्कार पीढ़ी का निर्माण कर रही है, जो आगे चलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगी। शिविर में जीवन जीने की कला, भारतीय संस्कृति, संस्कार, दैनिक दिनचर्या, ध्यान, योग, प्रणाम, प्राकृतिक उपचार, चिकित्सा, स्वास्थ्य, ढपली, संगीत, दैनिक पूजा पद्धति जप आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में अच्छे आचरण को अपने जीवन में उतारे, अपने कौशल का प्रदर्शन कर समाज में व्याप्त कुरीतियों से लड़कर समाज निर्माण, परिवार निर्माण व राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनने और नारी जागरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। गायत्री शक्ति पीठ के प्रमुख ट्रस्टी श्री मोहन प्रसाद शर्मा सभी कन्याओं को तिलक लगाकर स्वागत किया। मीडिया प्रभारी सुनील सेन ने बताया कि शिविर नि:शुल्क समापन हुआ ओर इसमें बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने और उनके अंदर अच्छे-बुरे के प्रति समझ विकसित करने शिविर का आयोजन किया गया। आभार शिविर की संयोजक उमा शर्मा ने माना। शिविर में शशि मिश्रा, सविता सोनी, लीला रजक, गीता योगी, पदमा श्रीवास्तव, नेहा शर्मा, भावना पराशर, कांता ओझा, कलबती त्यागी, शारदा नामदेव,मितलेश गुप्ता ने विशेष सहयोग किया।