गुना| मांझी केवट समाज की बैठक में 42 सालों से चल रही आरक्षण संबंधी समस्या चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने सभी उप जाति ढीमर, कोई, कश्यप, निषाद, बाथम, रायकवार आदि को जल्द आरक्षण का लाभ दिलाए जाने की मांग की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मांग को लेकर ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में 1 जून से 3 जून तक भोपाल में होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का समाजजनों से आह्वान किया गया। साथ ही समाज में सदस्यता अभियान पर चर्चा कर कुरीतियों को दूर करने पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं ढीमर मोहल्ले का नाम मांझी केवट मोहल्ला शीतलामाता संशोधित करने के लिए एवं निषादराज मंगल भवन के लिए शीघ्र राशि शासन से आवंटन कराए जाने के निर्णय लिया गया। बैठक में रामसेवक केवट, बंटी बाथम, राजकुमार सेलर, रज्जन केवट, राधेश्याम केवट, गोपाल मांझी, बाबूलाल केवट, जगदीश सेलर, लक्ष्मीनारायण, रायकवार, अनिल सेलर, द्वारका प्रसाद रेकवार, अजय सैलर, साज के अध्यक्ष लालारा सेलर सहित अन्य मौजूद थे।