पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 मई से बस्ते जमा कर अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे वन कर्मचारी

24 मई से बस्ते जमा कर अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे वन कर्मचारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना|मप्र वन कर्मचारी संघ भोपाल की प्रांतीय कार्यकारिणी की आपात बैठक 20 मई को कार्यपालिक रेस्ट हाउस भोपाल में हुई। बैठक में रेंजर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सभी जिलों के जिला अध्यक्ष बैठक में शामिल हुए। जिसमें बताया गया कि 5 मई 2018 से मप्र के सभी वन कर्मचारी शासकीय सामान बस्ते एवं बंदूकें जमा कर अनिश्चित कालीन आंदोलन में शामिल होने वाले थे। किंतु शासन के प्रतिनिधियों वनमंत्री एवं मुख्य सचिव ने 4 मई को लिखित समझौता कर 15 दिन में 19 सूत्रीय मांग पत्र का निराकरण करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 15 दिन गुजरने के बाद शासन द्वारा निराकरण नहीं किए जाने से संघ की आपात बैठक बुलाकर निर्णय लिया गया है कि 23 मई को सभी कर्मचारी बस्ते एवं बंदूक जमा कराकर 24 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सचिव महेशपुरी गोस्वामी ने बताया कि पूर्व में भी शासन द्वारा कई बार लिखित समझौता करने के बाद भी वन कर्मचारियों की जायज मांगों का निराकरण नहीं किया गया है।जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...