पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व प्रधानमंत्री गांधी ने युवाओं को मताधिकार व पूरी दुनिया में आईटी क्षेत्र में रोजगार दिलाया

पूर्व प्रधानमंत्री गांधी ने युवाओं को मताधिकार व पूरी दुनिया में आईटी क्षेत्र में रोजगार दिलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|गुना/ राघौगढ़

देश ही नहीं बल्कि विश्व स्व. राजीव गांधी को आधुनिक संचार क्रांति के ही साथ ही विश्व में भारत नाम कराने वाले नेता के तौर पर मानता है। 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार का हक देने और आईटी क्षेत्र में विश्व सहित देश में करोड़ों युवाओं को रोजगार दिलाने का मार्ग राजीव गांधी ने प्रशस्त किया। यह बात देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कही। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शहर से लेकर अंचल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पेट्रोल, डीजल सहित महंगाई बढ़ रही है

गुना में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज आईटी सहित अन्य क्षेत्रों में युवाओं की नौकरियों पर मोदी राज में खतरा मंडरा रहा है। देश की एकता व अखंडता की जिस बुनियाद के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ने अपना जीवन बलिदान किया। आज कश्मीर से लेकर देश के छग सहित नक्सल प्रभावित अनेक राज्यों में आतंकवाद पराकाष्ठा तक बढ़ गया है। पेट्रोल, डीजल सहित महंगाई बढ़ रही है, रोजगार के अवसर कम हो रहे है। आम नागरिक के उपयोग की रैल सेवा महंगी पर हवाई यात्रा सस्ती की जा रही है। नोट बंदी के बाद आम किसान के फसलों के भाव कम हुए व समय पर पैसा नहीं मिल रहा है। जबकि पीएम मोदी ने सब कुछ ठीक के नाम पर देश से 50 दिन मांगे थे। अब पीएम व उनके सहयोगी किसान व आम नागरिक की दुर्दशा पर चुप हैं।

अब समय आ गया है कि जिस विचारधारा के लिए स्व. गांधी जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे, उन्हीं मूल्यों के लिए हम सब भी संघर्ष करें। जिससे किसान, युवा, महिला सहित आम नागरिक का जीवन बेहतर हो सके। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को बदनाम करने वाली विचारधारा अब राहुल गांधी को भी बदनाम करने का प्रयास कर रही है। जिसका जवाब अब मोदी को मिलना आरंभ हो चुका है। भविष्य में उन्हें भी पूर्व जैसा जवाब मप्र, राजस्थान व छग में देना है। कार्यक्रम के आरंभ में कांग्रेसजनों ने स्व.गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र लुंबा, देवेंद्र गुप्ता, रेखा जैन, इनायतुल्ला पठान सहित सूर्यकांत जगताप व सोबरन सिंह, विश्वनाथ तिवारी, देवेंद्र श्रीवास्तव, रवींद्र रघुवंशी, दिनेश शर्मा, संजीव विजयवर्गीय, घासीराम अहिरवार, नीरज निगम, ओपी नरवरिया ने भी संबोधित किया। आभार कैलाश धाकड़ ने माना।

गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

राघौगढ़ में कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सभा आयोजित कर श्री गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का पार्टीजनों ने संकल्प लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, एनएसयूआई, दलित सेवक समाज, बाल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्री गांधी को याद किया। नपा अध्यक्ष पति महेंद्र शर्मा, राजेश साहू, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश साहू, कमलेश सैनी, तिलक सिंह मीना, कुलदीप कश्यप, विशाल सोनी, मधुसूदन पंथी, पुरुषोत्तम पूरी,नरेंद्र वीलरबान, प्रदीप सैनी सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...