पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला विधिक शिविर... दस दिवसीय विधिक शिविर में महिलाओं को बताए अधिकार

जिला विधिक शिविर... दस दिवसीय विधिक शिविर में महिलाओं को बताए अधिकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| प्रभारी जिला न्यायाधीश प्रदीप मित्तल, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एके मिश्र के मार्गदर्शन में जिला जेल गुना में महिलाओं व उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए विधिक सहायता सुनिश्चित कराए जाने के लिए 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 21 मई को इस अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना के पैरालीगल वालेंटियर्स हेमराज बैरागी व अरुण रघुवंशी ने महिला बंदियों के न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति व मामले में अधिवक्ता की नियुक्ति, विचारण की स्टेज, अपील की स्थिति की जानकारी देकर चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल उप अधीक्षक अतुल सिंह, जेल स्टॉफ सहित महिला बंदी व उनके बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत 22 मई को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आभा शर्मा द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर जिला चिकित्सालय गुना के सहयोग से दवाईयों का निशुल्क वितरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...