गुना में कायस्थों से बढ़े मेरे कार्यानुभव
गुना में कायस्थों से बढ़े मेरे कार्यानुभव
गुना | कायस्थ समाज द्वारा समारोह आयोजित कर कलेक्टर राजेश जैन को विदाई दी। मंगलवार शाम को चित्रगुप्त मंदिर हाल में हुए इस समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश श्रीवास्तव ने कलेक्टर श्री जैन को स्थानांतरण पर शाल, श्रीफल भेंट कर विदाई दी। स्वागत भाषण एस के सक्सेना ने दिया। इसमें कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि मेरे प्रशासनिक कार्यकाल में कायस्थ समाज के ऐसे कई साथी मिले जिनसे मेरे कार्य अनुभव में वृद्धि हुई है। इस समाज का शासन तंत्र संचालन में सदियों से अमूल्य योगदान रहा है। आप सभी व जिले ने मुझे बहुत अपनापन दिया है। मैं भी सभी के साथ अपनेपन से ही रहा। इसमें ट्रस्ट अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कलेक्टर श्री जैन को जिले का सफल और सभी के साथ समानता का व्यवहार रखने वाला बताया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल है।