दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग ने किया तीर्थ क्षेत्र का दर्शन
दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग ने किया तीर्थ क्षेत्र का दर्शन
गुना| अक्षय तृतीया पर भक्तामर विधान आयोजित किया गया। इसके लिए दिगंबर जैन महासमिति महिला संभाग द्वारा पार्श्व नाथ दिगंबर जैन मंदिर पर निर्णय सागर महाराज, मुनि पदम सागर महाराज के मुखारविंद से शांतिधारा सुनी। भक्तामर महामंडल विधान किया। इसमें संभाग अध्यक्ष सुनीता जैन एमपीईबी, मंत्री संध्या सहित 50 पदाधिकारी व सदस्यों ने आदिनाथ भगवान की भक्ति पूजन की। सोमवार को महासमिति की 40 से ज्यादा सदस्य अतिशय क्षेत्र गोलाकोट, पचराई के दर्शन करते हुए खनियाधाना पहुंचे। जहां 105 आर्यिका मां पूर्णमति माताजी ससंघ विराजमान है।