पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भंडारा स्थल पर पेयजल के लिए परेशान हुए श्रद्धालु

भंडारा स्थल पर पेयजल के लिए परेशान हुए श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंडारा स्थल पर पेयजल के लिए परेशान हुए श्रद्धालु

मंदिर में भंडारे और प्रसादी के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। दरअसल इस मंदिर पर हर साल होने वाले भंडारे में पेयजल व्यवस्था के लिए हर साल नगर पालिका परिषद गुना द्वारा टैंकर भेजकर पानी मुहैया कराया जाता था। वक्र गणेश मंदिर भक्त मंडल समिति के पदाधिकारियों ने नपा की पीएचई शाखा से अनुरोध भी किया था, लेकिन इसके बाद भी पेयजल व्यवस्था के लिए टैंकर नहीं भिजवाए गए। इससे हजारों श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। हालांकि बाद में मंदिर भक्त मंडल समिति द्वारा ऐन वक्त पर दूसरे स्थान से पेयजल की व्यवस्था कराई गई, ताकि श्रद्धालुओं को पेयजल मिल सके।

खबरें और भी हैं...