- Hindi News
- National
- नगरपालिका द्वारा टैंकर नहीं भिजवाने से पेयजल के लिए परेशान हुए श्रद्धालु
नगरपालिका द्वारा टैंकर नहीं भिजवाने से पेयजल के लिए परेशान हुए श्रद्धालु
नगरपालिका द्वारा टैंकर नहीं भिजवाने से पेयजल के लिए परेशान हुए श्रद्धालु
भास्कर संवाददाता| गुना
बजरंगगढ़ बाइपास स्थित वक्र गणेश मंदिर पर अमावस्या के मौके पर भजन, कीर्तन और अभिषेक सहित भंडारा आयोजित किया गया। वक्र गणेश मंदिर भक्त मंडल समिति द्वारा जहां पर हर साल ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मंगलवार को सुबह कार्यक्रम में सुबह प्रथम पूजन गणेश जी का पूजन अर्चन किया गया।
इसके बाद सामूहिक अभिषेक किया गया। अभिषेक के साथ गणेश जी को भोग लगाकर भंडारा शुरू किया गया। वक्र गणेश मंदिर भक्त मंडल समिति के पदाधिकारियों का दावा है कि इसमें गुना, बजरंगगढ़, आरोन सहित अन्य जगह के 7 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी प्राप्त की। भंडारा शाम 4 बजे से शुरू होकर रात 11:30 बजे तक चला।