पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वामी विवेकानंद युवा संगठन ने किया युवाओं का सम्मान

स्वामी विवेकानंद युवा संगठन ने किया युवाओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामी विवेकानंद युवा संगठन ने किया युवाओं का सम्मान

भास्कर संवाददाता| गुना

स्वामी विवेकानंद युवा सेवा संगठन विवेकानंद ग्रुप व राष्ट्रीय युवा योजना ईकाई के लिए बड़े हाल ही में घोषित 12वीं के रिजल्ट में हमारे विवेकानंद मातृ शक्ति ग्रुप की अध्यक्ष वंदना शर्मा ने बायो से 80फीसदी अंक प्राप्त किए।

साथ ही मातृ शक्ति ग्रुप की सचिव राखी जुड़ारया में कृषि से 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विवेकानंद ग्रुप व राष्ट्रीय युवा योजना ईकाई गुना की सामाजिक गतिविधियों में भी समय- समय पर भागीदारी की। जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने बताया की विवेकानंद ग्रुप व राष्ट्रीय युवा योजना से जुड़कर हमेशा युवाओं को कॅरियर को लेकर हमेशा प्रेरित करते रहते हैं। हमारी गतिविधियां पढ़ाई में बाधक नहीं होती। हम पढ़ाई और समाजसेवा में संतुलन बनाए रखना सिखाते हैं। अच्छे अंकों के साथ हमारा जब तक संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास नहीं होगा। तब तक अंकों का हम उपयोग नहीं कर पाएंगे। हमें समाज में काम करना है, इसलिए अच्छे अंकों के साथ समाज के प्रति संवेदनशील बने। ग्रुप अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया की अभी हाल ही में हमारे ग्रुप की सहसचिव शिमला गंगवाल का चयन पुलिस कांस्टेबल के लिए हो चुका है। ग्रुप हमेशा युवाओं के सपने साकार करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। सुनीता ब्रह्मभट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष रचना मांझी, उपाध्यक्ष मिथलेश परिहार, लीना शर्मा, सहसंयोजक भूपेंद्र चंदेल, उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, गोलू शर्मा, विक्रम गंगवाल, अवधेश शर्मा, प्रमोद किरार, सुशील आदि ने सभी को शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...