वीकेन क्लब ने मेटरनिटी वार्ड में महिलाओं के साथ सेलिब्रेट किया मदर्स डे
वीकेन क्लब ने मेटरनिटी वार्ड में महिलाओं के साथ सेलिब्रेट किया मदर्स डे
गुना| वीकेन क्लब ने जिला अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड की महिलाओं के साथ वक्त बिताकर मदर्स डे सेलिब्रेट किया। इसमें महिलाओं को सेल्फ क्लीननेस की जानकारी दी। साथ ही उचित पोषित आहार के बारे में बताकर सेनेटरी नेपकिन, दलिया पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्षता आभा विजयवर्गीय, पूजा अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, गरिमा बत्रा, ज्योत्सना जैन, रिनी जैन, प्रीति सोनी, शालिनी जैन, संगीता रघुवंशी, रुचि पांडया सहित बड़ी संख्या में क्लब की महिलाएं उपस्थित रही।