पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाल्मीकि समाज का राष्ट्र और समाज के हित में बड़ा योगदान है: सिंधिया

वाल्मीकि समाज का राष्ट्र और समाज के हित में बड़ा योगदान है: सिंधिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षि बाल्मीकि ने महाकाव्य रामायण महाग्रंथ की रचना भगवान राम के जन्म के 60 हजार वर्ष पहले कर दी थी। बाल्मीकि समाज का राष्ट्र, समाज हित में बड़ा योगदान रहा है। मुझे जब कांग्रेस पार्टी ने चुनाव अभियान समिति की जिम्मेदारी सौंपी थी तो मैंने महाकाल के दर्शन के तुरंत बाद ही बाल्मीकि आश्रम के बालयोगी उमेशनाथ जी के वाल्मिकी धाम से चुनाव अभियान की शुरूआत की है। भारत भूमि ही ऐसी भूमि है जिसने विश्व को चार धर्म सनातन, जैन, बौद्ध व सिख दिए हैं। यह बात क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही। वह मंगलवार शाम को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज व भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ द्वारा मानस भवन में आयोजित वाल्मिकी समाज का हक व अधिकार सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने देश के उत्थान के लिए बाल्मीकि समाज के योगदान पर प्रकाश डाला।

देश और समाज विकास में समाज का बड़ा योगदान, राजनीतिक उत्थान जरूरी: कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानचंद जीनवाल ने कहा कि देश और समाज के विकास में वाल्मिकी समाज का बड़ा योगदान रहा है। लेकिन अब इसके राजनीतिक उत्थान की जरूरत है। मप्र में 63 फीसदी सीटें ऐसी है, जहां बाल्मीकि समाज निर्णायक भूमिका में है। इस दौरान श्री जीनवाल ने बाल्मीकि समाज से प्रदेश में पांच टिकट सांसद सिंधिया से देने की मांग की। स्वागत भाषण देते हुए नेता प्रतिपक्ष सुनील मालवीय ने सिंधिया परिवार व बाल्मीकि समाज के वर्षों पुराने रिश्तों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिंधिया परिवार ने सदैव वाल्मिकी समाज को गले लगाया है। श्री मालवीय ने कहा कि वर्ष 1932 सिंधिया परिवार द्वारा छकौड़ीलाल वाल्मिकी को न्याय पंचायत का जज बनाया था। वहीं स्व. माधवराव सिंधिया द्वारा गुना- इंदौर हवाई सेवा का शुभारंभ मुंशीलाल मालवीय से कराया था। यही नहीं जब- जब भी स्व. माधवराव जी ने गुना से चुनाव लड़ा उनके प्रस्तावक मुंशीलाल मालवीय रहे। मुझ स्वयं पर पिछले 16 सालों से सिंधिया परिवार का विशेष स्नेह रहा। इस दौरान मुझे सांसद प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव व वर्तमान में नपा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें दिल्ली सफाई आयोग के पूर्व पदाधिकारी सरनाम सिंह ने भाजपा की कथनी और करनी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम के लोकसभा क्षेत्र बनारस में पिछले कई महीनों से सफाई कर्मियों को वेतन का भुगतान तक नहीं हुआ है। संचालन राजस्थान से आए प्रेमदास ने किया। इसमें हरनाम सिंह नईदिल्ली, नंदकिशोर चौटारा दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष, गोपीचंद सांदल पंजाब, महेश गौहर इंदौर, विकास चौहान उत्तराखंड, कैलाश वाल्मिकी उप्र, प्रेमदास वारसा, इंजी. पीएल नाहर, रामदास वैद्य, रमेश सहारिया, सुनीता खोकर, सोनचंद्र वाल्मिकी, प्रमोद प्रेमी, रोशन बिड़लान, पवन वाल्मिकी, सविता सनकत के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र लुंबा, देवेंद्र गुप्ता, हरिशंकर विजयवर्गीय, रविंद्र रघुवंशी, रामबनली, सूर्यकांत, बंटी जैन, दिनेश शर्मा चिग्गूी, शिवपाल परमार आदि उपस्थित थे।

मानस भवन में बाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग और सांसद सिंधिया को स्मृति पत्र देते हुए समाज के वरिष्ठजन।

एनएसयूआई का छात्र सम्मेलन हुआ

गुना|
छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा छात्र एवं युवा सम्मेलन अायोजित किया गया। बुधवार को हुए इस कार्यक्रम में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। इसमें उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए बेहतर भविष्य और कॅरियर बनाने से जुड़े प्रेरणात्मक विचार रखे। इसमें बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

गुरुकुल स्कूल की नई ब्रांच का शुभारंभ

गुना। शहर के नजूल कॉलोनी में गुरुकुल पब्लिक स्कूल की नई ब्रांच का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। उन्होंने फीता काटकर स्कूल भवन का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूल संचालक विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में स्कूल स्टाफ मौजूद था।

सांसद सिंधिया से प्रयासों से बौखलाए भाजपा नेता

रेल में कौन सा डिब्बा लगे यह निर्धारण रेल विभाग करता है। विधायक पन्नालाल ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयास से चेन्नई तक चली हम सफर श्रेणी की रेल में डिब्बा कौन या लगे कम से कम यही प्रयास केंद्र सरकार से कर ले। यह बात जिला कांग्रेस ने बुधवार को जारी बयान में कही है। बयान में कांग्रेस ने कहा है कि चेन्नई रेल चलवाने का प्रयास श्रेय निश्चित तौर पर सांसद श्री सिंधिया को जाता है। जिला कांग्रेस ने विधायक पन्नालाल के उस बयान काे उनके सलाहकारों की आधी अधूरी जानकारी पर आधारित निरूपित किया, जिसमें श्री शाक्य ने इस रेल के पहले से चलना निरूपित किया था। वहीं रेल की श्रेणी के बारे मे निर्णय निश्चित तौर पर रेल मंत्रालय लेता है। यदि भाजपा विधायक अपनी सरकार के मंत्रालय के किसी निर्णय में खामी देख रहे हो तो इसके लिए आवाज उठानी चाहिए। जिला कांग्रेस ने सांसद श्री सिंधिया के प्रयासों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के कारण ही यह महत्वपूर्ण रेल के स्टॉपेज गुना व अशोकनगर में 45 किमी पर दो जगह बनाए गए हैं।

नपाध्यक्षा बताए टैंकर दिए या नहीं

जिला कांग्रेस ने नपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा द्वारा अपने रटे रटाए आरोप दोहराने का जवाब देते हुए मांग की है कि वह गुना को 72 करोड़ रुपए जो नल जल योजना को दिलाए। उस राशि का पूरा परिणाम मूलक उपयोग तो करके दिखाए। साथ ही पूछा है कि गुना नपा को लाखों रुपए के जो टैंकर दिए है, वह बताए कि क्या वह नपा को मिले या नहीं? यदि नपाध्यक्ष ने झूठा बयान दिया है तो वह आम जनता से माफी मांगे। बयान जारी करने वालों में जिलाध्यक्ष योगेन्द्र लुंबा, विधायक महेन्द्र सिसौदिया, पूर्व नपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जगताप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता मोहन रजक, शेखर बशिष्ठ, विठ्ठल मीना आदि शामिल है।

खबरें और भी हैं...