परशुराम जयंती: जुलूस निकालने काे लेकर प्रशासन ने पुलिस से मांगी राय
18 अप्रैल को निकलना है जुलूस, आज फैसला लेने का आखिरी दिन
गुना | परशुराम जयंती पर निकलने वाले जुलूस को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आयोजक समिति ने इस मामले में कलेक्टर से भी चर्चा की। वहीं एसडीएम को अनुमति के लिए पत्र सौंपा है। 18 अप्रैल को जुलूस निकलना है। आज आखिरी दिन है अनुमति को लेकर फैसला लेने का।
अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयंती पर चल समारोह निकाले जाने को लेकर ब्राह्मण समाज ने पूरी तैयारी कर ली है। समाज की बैठक भी हो चुकी है। सर्व सनातन ब्राह्मण समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष नर्मदा शंकर भार्गव ने बताया कि सोमवार को कलेक्टर से भी समिति के लोग मिले थे, उन्होंने मंगलवार को अनुमति संबंधित फैसले लेने का आश्वासन दिया है।